पुरुष जूनियर विश्व कप : ओमान पर भारत की 17-0 की ऐतिहासिक जीत
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने न सिर्फ स्कोरलाइन के दम पर, बल्कि अपनी रणनीतिक समझ और मानसिक मजबूती के सहारे भी जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा साबित कर दिया। ग्रुप-बी मुकाबले में भारत ने ओमान को 17-0 से परास्त किया,…

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने न सिर्फ स्कोरलाइन के दम पर, बल्कि अपनी रणनीतिक समझ और मानसिक मजबूती के सहारे भी जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा साबित कर दिया।
ग्रुप-बी मुकाबले में भारत ने ओमान को 17-0 से परास्त किया, लेकिन इस जीत की असली कहानी यह थी कि कैसे टीम ने धीमी शुरुआत और ओमानी डिफेंस की शुरुआती चुनौती को पढ़कर खुद को री-अलाइन किया और फिर पूरे मैच में रफ्तार ही बदल दी। मैच की शुरुआत भारत के मन मुताबिक नहीं थी।
चौथे मिनट में अर्शदीप सिंह ने गोल कर बढ़त तो दिला दी, लेकिन उसके बाद ओमान का डिफेंस बेहद संगठित दिखा। भारत लगातार हमले करता रहा, फिर भी पहले क्वार्टर में अपनी बढ़त बढ़ाने का बड़ा मौका उसे नहीं मिला। ओमान ने भारत की अटैकिंग स्पीड को धीमा करके मेन गेम-प्लान बिगाड़ने की कोशिश की।

लेकिन दो मिनट के क्वार्टर ब्रेक ने भारत को नई शुरुआत दी। दूसरे क्वार्टर के महज तीन मिनट के अंदर मनमीत सिंह ने दूसरा गोल दागा और यहीं से मैच की दिशा पूरी तरह बदल गई।
इसी क्वार्टर में भारत ने अपने हाई-स्कोरिंग गेम की लय पकड़ ली—मनमीत ने 26वें मिनट में गोल किया, जबकि 29वें मिनट में अनमोल एक्का और दिलराज सिंह ने भी स्कोर बढ़ा दिया।
हाफटाइम तक भारत 5-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भारत ने मैच को एकतरफा बना दिया। शुरुआत के पांच मिनट में ही चार गोल हुए—मनमीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि दिलराज और अर्शदीप ने अपने-अपने गोलों की संख्या बढ़ाई। इसके बाद भी हमले जारी रहे और इस क्वार्टर में कुल सात गोल दागे गए।
ओमान की डिफेंसिव संरचना भारतीय फॉरवर्ड लाइन के लगातार हमलों के आगे बिखरती चली गई। तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 12-0 हो चुका था। चौथे क्वार्टर में भारत की जीत औपचारिक लग रही थी, लेकिन टीम ने अपना अटैकिंग स्टैंडर्ड कम नहीं होने दिया।
भारत से गुरजोत सिंह (39', 45'), इंगालेम्बा थौनाओजम लुवांग (43', 50'), सरदा नंद तिवारी (55'), अजीत यादव (34', 47'), अर्शदीप (4', 33', 40'), दिलराज (29',32', 58'), अनमोल एक्का (29') और मनमीत सिंह (17', 26', 36') के गोलों ने कुल मिलाकर 17-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करा दी।
इस अहम जीत के बाद भारत अंकतालिका में स्विट्जरलैंड से 24 गोल आगे शीर्ष पर आ गया है। मैच एक और संकेत था कि भारतीय टीम केवल स्कोरिंग मशीन नहीं, बल्कि परिस्थिति पढ़ने, अपने खेल को री-कैलिब्रेट करने और दबाव को अवसर में बदलने की क्षमता रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
