द इंडियन व्यू

पुरी में हादसे के बाद फिर शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा, 10 हजार पुलिसकर्मियों की हुई तैनाती

बीएस राय: पुरी में 27 जून की रात रथ यात्रा रोक दिए जाने के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं ने नए उत्साह के साथ भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचना शुरू कर दिया। रथों को शुक्रवार की शाम तक देवताओं की…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
पुरी में हादसे के बाद फिर शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा, 10 हजार पुलिसकर्मियों की हुई तैनाती

बीएस राय: पुरी में 27 जून की रात रथ यात्रा रोक दिए जाने के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं ने नए उत्साह के साथ भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचना शुरू कर दिया।

रथों को शुक्रवार की शाम तक देवताओं की मौसी माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर पहुंचना था। लेकिन भगवान बलभद्र का तलध्वज रथ एक मोड़ पर फंस गया, जिससे अन्य दो रथ आगे नहीं बढ़ पाए, जिसके कारण उन्हें ग्रैंड रोड पर रोकना पड़ा।

देवताओं के रथों को कड़ी सुरक्षा के बीच रात भर सड़क पर ही रखा गया। 'जय जगन्नाथ' के नारे के बीच, सुबह की रस्में पूरी करने के बाद शनिवार को सुबह करीब 10 बजे रथ खींचने का काम फिर से शुरू हुआ।

पवित्र नगरी में रात बिताने वाले हजारों श्रद्धालु घंट-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच बड़ी संख्या में रथ खींचने में शामिल हुए। रथ अब गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं, जो 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से करीब 2.6 किलोमीटर दूर है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रथ यात्रा के दौरान बीमार होने के बाद पुरी के विभिन्न अस्पतालों में 600 से अधिक श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। कई श्रद्धालु धक्का-मुक्की के कारण घायल हो गए, जबकि 200 से अधिक लोग गर्मी और उमस भरे मौसम में बेहोश हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अनुमान है कि वार्षिक रथ यात्रा के लिए करीब दस लाख श्रद्धालु पुरी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हल्की बारिश के बावजूद मौसम अनुकूल था। ऐसी मान्यता है कि रथ को छूने मात्र से ही श्रद्धालुओं पर भगवान जगन्नाथ की कृपा हो जाती है। ओडिशा पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनएसजी और अन्य के करीब 10,000 कर्मियों की तैनाती के साथ अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्षिक रथ यात्रा आयोजित की जा रही है।

डीजीपी वाई बी खुरानिया ने कहा कि पुलिस ने रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ पर नजर रखने के लिए 275 से अधिक एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।