पुणे रेलवे जंक्शन पर 3.41 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, महिला गिरफ्तार
मुंबई : डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने पुणे रेलवे जंक्शन पर करीब 3.41 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ भारतीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। डीआरआई टीम मामले की गहन छानबीन कर रही…

मुंबई : डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने पुणे रेलवे जंक्शन पर करीब 3.41 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ भारतीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। डीआरआई टीम मामले की गहन छानबीन कर रही है।डीआरआई अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आ रही ट्रेन में ड्रग्स की खेप के साथ महिला के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर डीआरआई टीम ने पुणे स्टेशन पर निगरानी रखी थी।मंगलवार को जैसे ही दिल्ली से आ रही ट्रेन पुणे स्टेशन पर रुकी, डीआरआई टीम ने संबंधित महिला के सामान की तलाशी ली। महिला के सामान में 2,532 ग्राम सफेद/पीले रंग का क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला, जिसके एम्फेटामाइन होने का संदेह है। इसके अलावा 878 ग्राम अलग-अलग रंगों की गोलियां बरामद हुईं, जिनके एमडीएमए होने का शक है। इन सभी नशीले पदार्थ को डीआरआई की टीम ने जब्त कर लिया।जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.41 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी इन पदार्थों के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के साथ-साथ इस कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
