पुणे में ब्रेक फेल होने पर कंटेनर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत
मुंबई : पुणे जिले में मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर नवले ब्रिज के पास बीती रात ब्रेक फेल होने पर एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को…

मुंबई : पुणे जिले में मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर नवले ब्रिज के पास बीती रात ब्रेक फेल होने पर एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीती रात करीब एक बजे सातारा से मुंबई की ओर जा रहे कंटेनर का पुणे में भुमकर ब्रिज के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर कंटेनर ने 3 से 4 दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। शवों को बाहर निकाला गया। आधी रात हुए इस हादसे की वजह से मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
