पुडुचेरी में एक केंद्र पर ‘निला’ रोबोट कर रहा मतदाताओं का स्वागत, दाे घंटे में 17.41 फीसदी मतदान
पुडुचेरी : केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटाें के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दो घंटों के भीतर 17.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। मतदाताओं काे केंद्र तक लाने के प्रशासन स्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी…

पुडुचेरी : केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटाें के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दो घंटों के भीतर 17.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। मतदाताओं काे केंद्र तक लाने के प्रशासन स्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुडुचेरी के वीओसी सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर “निला” नामक एक रोबोट सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
जानकारी के अनुसार पुडुचेरी के वीओसी सरकारी स्कूल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं काे आकर्षित करने के लिए “निला” नाम का एक रोबोट रखा गया है। यह राेबाेट मतदाताओं का फूल देकर स्वागत कर रहा है। निला रोबोट पारंपरिक पोशाक ‘धावणी’ पहनकर और हाथ में फूलों की टोकरी लेकर मतदाताओं का स्वागत कर रहा है, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। पुडुचेरी चुनाव आयोग की इस पहल की कई मतदाता सराहना कर रहे हैं। यह पहल अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।
पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्राें पर उत्साहित मतदाताओं कीभीड़ चल रही है। पहले दो घंटे में राज्य में 17.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में 82.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में पुडुचेरी के लगभग 9.5 लाख लाेग मतदान करने वाले हैं। इस बार 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
