पीवीएन माधव होंगे आंध्र प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने नाम किया तय
विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पीवीएन माधव का नाम तय किया है। वे वर्तमान में राज्य…

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पीवीएन माधव का नाम तय किया है। वे वर्तमान में राज्य महासचिव हैं। इससे पहले विधान परिषद में भाजपा के फ्लोर लीडर के रूप में कार्य कर चुके हैं। पीवीएन माधव आरएसएस और भाजपा युवा मोर्चा में कई पदों पर रह चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को विजयवाड़ा में भाजपा के राज्य कार्यालय में होगा। कर्नाटक के सांसद मोहन चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। माधव आज दोपहर 2 बजे के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पीवीएन माधव का परिवार पांच दशक से भी ज्यादा समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़ा हुआ है। माधव उत्तरांध्र से स्नातक एमएलसी के रूप में चुने गए थे। माधव वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत पोक्कला वेंकट चलपति राव के बेटे हैं। पीवी चलपति राव भी दो बार एमएलसी रह चुके हैं। संयुक्त आंध्र प्रदेश में पीवी चलपति राव का पार्टी को उभारने में काफी योगदान रहा।
पीवी चलपति राव, संयुक्त आंध्र प्रदेश में भाजपा के पहले अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और अब उनके पुत्र पीवीएन माधव पुनर्गठित आंध्र प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
