द इंडियन व्यू

पीठ में अकड़न के चलते सिडनी टेस्ट से तेज गेंदबाज आकाशदीप बाहर

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट से तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ में अकड़न के चलते बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने की है। साभार : गूगल आकाशदीप ने ब्रिसबेन और मेलबर्न…

Ragwendra P Singh
January 2, 2025
2 min read
पीठ में अकड़न के चलते सिडनी टेस्ट से तेज गेंदबाज आकाशदीप बाहर

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट से तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ में अकड़न के चलते बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने की है।

साभार : गूगल

आकाशदीप ने ब्रिसबेन और मेलबर्न में खेले दो टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद पांच विकेट झटके थे। वह कुछ हद तक बदकिस्मत रहे कि उन्हें अधिक विकेट नहीं मिल पाए, क्योंकि उन मैचों के दौरान उनकी गेंदबाजी से कई कैच छूट गए थे।

इस तेज गेंदबाज ने अब तक सीरीज में 87.5 ओवर फेंके हैं और चोट का कारण उनके उनका वर्कलोड हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की कठोर पिचें तेज गेंदबाजों के लिए घुटने, टखने और पीठ की समस्याओं के लिए कुख्यात हैं। मौजूदा स्क्वॉड में दो नाम, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा, ऐसे विकल्प हैं जो आकाशदीप को रिप्लेस कर सकते हैं।

हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, ऐसे में उनके खेलने की उम्मीद ज्यादा है। वहीं रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के खेलने पर भी सवाल है। जब मैच से एक दिन पहले कोच गौतम गंभीर से रोहित शर्मा के खेलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि प्लेइंग इलेवन का चयन वह पिच देखकर टॉस के दौरान करेंगे।

वहीं ऋषभ पंत मेलबर्न में खेली दोनों पारियों में वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। मिडिल ऑर्डर में पंत और रोहित की जगह ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को ट्राई किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।