द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : लगातार तीसरी जीत के साथ बेंगलुरू बुल्स तालिका में चौथे स्थान पर

नई दिल्ली। अलीरेजा मीरजाएन (18 अंक) और डिफेंडर दीपक शंकर (6) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरू बुल्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 80वें मैच में बंगाल…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : लगातार तीसरी जीत के साथ बेंगलुरू बुल्स तालिका में चौथे स्थान पर

नई दिल्ली। अलीरेजा मीरजाएन (18 अंक) और डिफेंडर दीपक शंकर (6) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरू बुल्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 80वें मैच में बंगाल वारियर्स को 43-32 के अंतर से हराकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

लगातार तीसरी जीत ने बुल्स के लिए यह स्थिति सुनिश्चित की है जबकि बंगाल को देवांक दलाल (13) के एक और सुपर-10 के बावजूद 13 मैचों में नौवीं हार मिली। शुरुआती सात मिनट में बंगाल पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद उसने देवांक और अपने डिफेंडरों की बदौलत रफ्तार पकड़ते हुए न सिर्फ लीड ले ली बल्कि बुल्स को आलआउट की कगार पर ला दिया।

बुल्स एक खिलाड़ी तक सीमित हो गए थे लेकिन अलीरेजा ने मंजीत को आउट कर 10 मिनट की समाप्ति तक न सिर्फ आलआउट बचाया बल्कि स्कोर भी 9-10 कर दिया। देवांक की बदौलत बंगाल की टीम ने ब्रेक के बाद भी आलआउट की कोशिश की लेकिन इस बार भी अलीरेजा ने अशीष को आउट कर स्कोर 11-11 कर दिया।

फिर अलीरेजा ने ही हिमांशु को सुपर टैकल कर बुल्स को 13-11 की लीड दिला दी। देवांक ने सत्यप्पा को आउट कर बुल्स को फिर दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया। और फिर अलीरेजा ने बोनस लेकर बंगाल को चिढ़ाया। अगली रेड पर हालांकि देवांक ने उनका शिकार कर लिया। बुल्स के लिए मानो कोई अदृश्य शक्ति काम कर रही थी।

जो खिलाड़ी मैट पर होता वही कमाल कर देता। इस बार टीम को आलआउट से बचाने का कमाल गणेश हनमंतगोल ने सुपर रेड के साथ किया। स्कोर 17-13 हो चुका था। देवांक ने हालांकि साहिल को आउट कर उसे फिर दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दियास लेकिन अगली रेड पर आशीष ने उनका सुपर टैकल कर स्कोर 20-14 कर दिया।

बंगाल जितनी शिद्दत से बुल्स को आलआउट करने की कोशिश करती, बुल्स उतनी ही मजबूत होते और यही कारण था कि हाफटाइम तक इस टीम ने बार-बार आलआउट बचाते हुए 22-15 की लीड ले ली। हाफटाइम के बाद आखिरकार बंगाल की हसरत पूरी हुई और आलआउट लेकर उसने स्कोर 20-23 कर दिया।

आलइन के बाद देवांक ने अपना सुपर-10 पूरा किया लेकिन अलीरेजा ने सुपर रेड के साथ इसकी चमक फीकी करते हुए फासला 6 का कर दिया। इस बीच अलीरेजा ने अपना सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद बुल्स ने बंगाल के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। यह उसके लिए फायदेमंद रहा क्योंकि अंकितन ने अलीरेजा को सुपर टैकल कर स्कोर 24-29 कर दिया।

फिर वही स्थिति लौटी लेकिन इस बार बुल्स ने बंगाल को वापसी का मौका नहीं दिया और आलआउट लेकर 30 मिनट की समाप्ति तक 35-26 की लीड ले ली। अंतिम क्वार्टर में बंगाल ने वापसी की कोशिश शुरू की लेकिन बुल्स ने फासले को कम नहीं होने दिया। और एक वक्त ऐसा भी आया जब उसने 40-29 की लीड के साथ जीत की ओर कदम बढ़ाया।

देवांक हालांकि उसकी वापसी सुनिश्चित कराने में जुटे थे लेकिन इसी बीच दीपक ने उन्हें लपकते हुए इस संभावना पर भी विराम लगा दिया। बुल्स ने रही-सही कसर अंतिम पलों में बंगाल को आलआउट की कगार पर लाकर पूरी कर दी और यह मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।