द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : रेड मशीन देसवाल के कमाल से तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को हराया

चेन्नई। रेड मशीन नाम से मशहूर अर्जुन देसवाल (26) के दमदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान तमिल थलाइवाज ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 69वें मैच में तीन बार के चैंपियन…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : रेड मशीन देसवाल के कमाल से तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को हराया

चेन्नई। रेड मशीन नाम से मशहूर अर्जुन देसवाल (26) के दमदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान तमिल थलाइवाज ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 69वें मैच में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को 56-36 के अंतर से हरा दिया।

यह अपने घर में थलाइवाज का अंतिम मैच था। किसी एक मैच में अपने करियर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देसवाल के अलावा नरेंदर कंडोला (6) ने उनका अच्छा साथ दिया जबकि डिफेंस में आशीष और नितेश ने पांच-पांच शिकार किए। पटना के लिए अंकित (14) और अय़ान (16) ने शानदार रेडिंग की लेकिन डिफेंस ने पटना को एक और हार को मजबूर किया।

थलाइवाज की 13 मैचों में यह छठी जीत है जबकि पटना को 11 मैचों में आठवीं हार मिली है। शुरुआती 10 मिनट में पटना 13-10 से आगे थे। उसने अयान की बदौलत थलाइवाज को एक बार आलआउट किया लेकिन आलआउट बचाने के प्रयास में थलाइवाज ने दो बार मल्टीप्वाइंट लेकर खुद को बड़े अंतर से पिछड़ने से बचाया।

अयान ने शुरुआती 10 मिनट में 9 अंक बटोरे और सिर्फ एक बार आउट हुए जबकि तलाइवाज ने देसवाल के पांच अंकों की बदौलत खुद को मैच में बनाए रखा।

ब्रेक के बाद थलाइवाज ने डिफेंस में अपना तीसरा शिकार किया जबकि देसवाल ने तीन टच प्वाइंट के साथ न सिर्फ अपनी टीम को 15-14 से आगे कर दिया बल्कि थलाइवाज ने अगले ही पल आलआउट लेकर चार अंक की लीड ले ली। थलाइवाज ने अपना दबदबा जारी रखा और जल्द ही अपनी लीड 6 की कर ली।

अंकित ने हालांकि लंबे समय बाद पटना को दो अंक दिलाए। इस बीच देसवाल ने इस सीजन का आठवां सुपर-10 पूरा किया। अपनी अगली रेड पर देसवाल ने दो अंक लेकर पटना को एक बार फिर सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया और फिर आलआउट की दहलीज पर ला दिया लेकिन अंकित ने उसे कुछ समय के लिए बचा लिया।

अगले पल हालांकि पटना से आलआउट लेकर थलाइवाज ने हाफटाइम तक 30-19 की लीड ले ली। हाफटाइम के बाद पटना ने पहली बार देसवाल का शिकार किया। इस बीच अंकित ने लगातार तीन अंक लेकर स्कोर 23-32 कर दिया। इस बीच सुपर सब कंडोला ने डू ओर डाई रेड पर देसवाल को रिवाइव करा लिया।

तलाइवाज ने अपनी लीड 12 अंक की कर ली थी। अगली रेड पर अयान ने सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद थलाइवाज के डिफेंस ने उन्हें लपक लिया। 30 मिनट के बाद थलाइवाज 37-24 से आगे थे लेकिन पटना के लिए सुपर टैकल आन था। वे इसका लाभ नहीं हो सके और तीसरी बार आलआउट होकर 26-43 से पीछे हो गए।

आलइन के बाद अंकित ने दो अंक की रेड क साथ सुपर-10 पूरा किया लेकिन कंडोला ने सुपर रेड के साथ उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। फिर देसवाल ने दो अंक लेकर पटना की वापसी की सारी संभावना खत्म कर दी।

देसवाल यही नहीं रुके। दो अंक की रेड के साथ उन्होंने पटना को फिर आलआउट की ओर धकेला लेकिन अयान ने चार अंक की रेड के साथ आलआउट बचा लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।