पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 67वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ने जयपुर पिंक पैंथर्स को रोमांचक मैच में 29-26 से हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह इस सीजन में दिल्ली की 10वीं जीत रही, जिससे…

चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 67वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ने जयपुर पिंक पैंथर्स को रोमांचक मैच में 29-26 से हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह इस सीजन में दिल्ली की 10वीं जीत रही, जिससे उसने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
जयपुर के लिए यह 12 मैचों में छठी हार रही। दिल्ली की जीत में डिफेंस का अहम योगदान रहा — संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 अंक लिए, जबकि आशू ने 8 अंक और नीरज ने 4 अंक जुटाए। कप्तान फजल अत्राचली ने भी डिफेंस में तीन महत्वपूर्ण शिकार किए। जयपुर की ओर से रेजामीर बघेरी और दीपांशु ने हाई-5 हासिल किए, लेकिन टीम के रेडर्स उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जो हार का मुख्य कारण रहा।
मैच की शुरुआत में दिल्ली के आशू ने एक सुपर रेड से टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन जल्द ही जयपुर के दीपांशु ने उन्हें लपक लिया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और हाफटाइम तक जयपुर 13-12 से आगे रही।
दूसरे हाफ में दिल्ली ने जबरदस्त वापसी की। नीरज और आशू की जोड़ी ने लगातार अंक जुटाए और जयपुर को ऑल आउट कर दिल्ली को 18-16 की बढ़त दिलाई। दिल्ली की डिफेंस लाइन ने बाद के मिनटों में दबाव बनाए रखा और जयपुर की कोशिशों को नाकाम कर दिया।
अंतिम मिनटों में मैच बेहद रोमांचक हो गया। जयपुर ने अंतर घटाकर 26-27 तक लाया, लेकिन अंतिम रेड में नीरज ने समाधी को लपककर दिल्ली को जीत दिला दी।
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और वह अब लीग के प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदार बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
