द इंडियन व्यू

पीकेएल 12: विजय मलिक का सुपर-10, तेलुगू टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

चेन्नई : कप्तान विजय मलिक और ऑलराउंडर भरत की मदद से तेलुगू टाइटंस ने मंगलवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 55वें मैच में पटना पायरेट्स को 37-28 से हरा…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
3 min read
पीकेएल 12: विजय मलिक का सुपर-10, तेलुगू टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

चेन्नई : कप्तान विजय मलिक और ऑलराउंडर भरत की मदद से तेलुगू टाइटंस ने मंगलवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 55वें मैच में पटना पायरेट्स को 37-28 से हरा दिया। तेलुगू टाइटंस 11 मैचों में छठी और लगातार तीसरी जीत के बाद अब 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

पटना पायरेट्स को नौ मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। विजेता तेलुगू के लिए विजय मलिक के 13 प्वाइंट के अलावा भरत ने आठ और अंकित ने चार प्वाइंट लिए। वहीं, पटना के लिए सिर्फ अयान चले, जिन्होंने 13 प्वाइंट अपने नाम किए।

इस सीजन में विजयी हैट्रिक लगाने उतरी तेलुगू टाइटंस ने विजय मलिक की अगुवाई में अच्छी शुरुआत की। शुरुआती दस मिनटों के खेल में विजय मलिक ने चार प्वाइंट ले लिए जबकि पटना के मनिंदर सिंह दोनों बार रेडिंग में टैकल कर लिए गए। लेकिन अयान के दम पर पटना सिर्फ एक प्लाइंट से पीछे थी और स्कोर 8-7 से टाइटंस के पक्ष में था।

मैच के 13वें मिनट में अयान ने मैच में तीन प्वाइंट की सुपर रेड लगाकर पटना को पहली बार मैच में बढ़त दिला दी। अयान के बाद सुधाकर एम ने भी अंक लेकर बढ़त को मजबूत कर दी। लेकिन तेलुगू ने फिर से 12-12 की बराबरी हासिल कर ली।

पटना की दिक्कत ये थी मनिंदर आज बिल्कुल भी नहीं चल पा रहे थे और वो लगातार तीसरी बार आउट हो गए। इसके बावजूद पायरेट्स पहले हाफ की समाप्ति तक 16-15 से आगे थी क्योंकि अयान नौ प्वाइंट बटोर चुके थे। अयान ने इसके साथ ही इस सीजन में अपने 100 प्वाइंट भी पूरे कर लिए।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद तेलुगू टाइटंस ने अयान को सुपर टैकल करके मैच में आगे हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ही वो मैट पर वापस आ गए। 25वें मिनट तक दोमों टीमें 20-20 की बराबरी पर थी और तेलुगू टाइटंस ने यहां से भरत और डिफेंस के सहारे 30वें मिनट तक 24-20 की लीड बना ली।

टाइटंस ने इसके साथ ही 32वें मिनट में पटना को ऑलआउट कर दिया स्कोर को 29-21 तक पहुंचा दिया। पायरेट्स का डिफेंस आज बिल्कुल भी अपने रंग में नहीं दिखा और इसी के कारण टीम 35वें मिनट तक 10 प्वाइंट से पीछे हो गई। इसी बीच, तेलुगू के कप्तान विजय मलिक ने अपना सुपर-10 भी लगा दिया। उधर अयान ने भी आज अपना पांचवां सुपर-10 पूरा कर लिया।

खेल के अंतिम मिनटों में तेलुगू टाइटंस करीब 10 प्वाइंट से आगे हो चुकी थी। अंतिम मिनट में कप्तान विजय मलिक ने एक बार फिर से तीन प्वाइंट की सुपर रेड लगा दी और तेलुगू टाइटंस ने 37-28 से शानदार जीत हासिल कर ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।