पीके ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल, दिलीप जायसवाल पर लगाए घोटाले के आरोप
पूर्णिया : बिहार में अपनी ‘बदलाव यात्रा’ के तहत पूर्णिया पहुंचे प्रशांत किशोर ने पत्रकार वार्ता कर तीन अहम मुद्दों पर भाजपा, चुनाव आयोग और महाराष्ट्र की राजनीति पर तीखे हमले किए। पीके ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर…

पूर्णिया : बिहार में अपनी ‘बदलाव यात्रा’ के तहत पूर्णिया पहुंचे प्रशांत किशोर ने पत्रकार वार्ता कर तीन अहम मुद्दों पर भाजपा, चुनाव आयोग और महाराष्ट्र की राजनीति पर तीखे हमले किए।
पीके ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव इसी वोटर लिस्ट से हुआ, जिसमें मोदी जी प्रधानमंत्री बने। अब उसी लिस्ट से विधानसभा चुनाव में दिक्कत क्यों? उन्होंने इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया और आरोप लगाया कि पिछड़े वर्गों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग किसी की नागरिकता तय नहीं कर सकता, यह अधिकार केवल सुप्रीम कोर्ट को है। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट से हटता है तो जन सुराज उनके साथ खड़ा रहेगा।
इसके साथ ही पीके ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर फिर सीधा हमला बोला और चार गंभीर आरोप दोहराए। किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नेताओं के बच्चों को मैनेजमेंट कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने और आयुष्मान योजना के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा और जायसवाल अब तक जवाब नहीं दे पाए हैं।
महाराष्ट्र में जारी हिंदी बनाम मराठी विवाद पर ठाकरे बंधुओं को लंपट कहने के साथ-साथ प्रशांत किशोर ने भाजपा और कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने सत्ता के लिए ऐसे लोगों से गठबंधन किया है जो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने भी कहा कि बिहार में बदलाव की चाह रखने वाले हर सजग नागरिक का पार्टी में स्वागत है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
