पीएम मोदी से मिली ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी
ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में अपनी हालिया जीत के बाद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और इसे जिंदगी में एक बार मिलने वाला सौभाग्य करार दिया।…

ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में अपनी हालिया जीत के बाद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और इसे जिंदगी में एक बार मिलने वाला सौभाग्य करार दिया।

हम्पी ने रविवार को न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार वर्ष का समापन किया।
हम्पी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘‘अपने परिवार के साथ हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना बेहद सम्मान की बात है और यह जीवन में एक बार मिलने वाला सौभाग्य था। यह अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय था, प्रेरणा और प्रोत्साहन से भरा हुआ था। इस शानदार पल के लिए धन्यवाद, सर!’’
हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी और चीन की जू वेनजुन के बाद भारत की यह नंबर एक खिलाड़ी एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
