पीएनबी ने इन्कम टैक्स को दी करारी शिकस्त, सर्विसेज की भी जीत
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत से धमाकेदार आगाज किया। 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी…

लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत से धमाकेदार आगाज किया।
43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खेले जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पीएनबी ने इन्कम टैक्स अहमदाबाद को 6-1 से पराजित किया। एक अन्य मैच में सर्विसेज ने सीटीसी मुंबई को 3-1 से शिकस्त दी।
पहले मैच में पीएनबी की जीत में अभिषेक छाए रहे जिन्होंनें उम्दा स्टिकवर्क का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। पीएनबी से पहले क्वार्टर में अभिषेक ने 13वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर 20वें मिनट में दूसरा मैदानी गोल करते हुए टीम को मजबूत बढ़त दिला दी।

इसके बाद 25वें और 43वें मिनट में पीएनबी को दो पेनाल्टी स्ट्रोक मिले,जिन्हें गुरसिमरन सिंह ने बिना मौका चूके गोल में तब्दील कर दिया जितससे टीम की बढ़त 4-0 हो गई। पीएनबी के लिए पांचवां गोल अभिषेक ने 44वें मिनट में किया जबकि संतेंद्र कुमार ने 60वें मिनट में छठां गोल दागते हुए 6-0 से जीत पर मुहर लगा दी।
इन्कम टैक्स से वेंकट बाबू मेटकर अंतिम पलों में एकमात्र गोल करने में सफल हो सके। दिन के दूसरे मैच में सर्विसेज ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रोमांचक अंदाज में सीटीसी मुंबई को 3-1 से हराया। सीटीसी से प्रथमेश धुरी ने नौवें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
हालांकि बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी। जवाब में सर्विसेज से अज्ञपाल सिंह ने 21वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागते हुए स्कोर बराबर किया।
अंतिम क्वार्टर में सर्विसेज ने पूरा दबदबा कायम किया। सर्विसेज से राहुल कुमार राजभर ने 51वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 2-1 से आगे कर दिया। सिर्फ दो मिनद बाद मनीप करकेटा ने 53वें मिनट में गोल दागते हुए टीम की बढ़त 3-1 कर दी जो अंत तक कायम रही।
हालांकि सीटीसी ने वापसी की कोशिश की लेकिन सर्विसेज की मज़बूत डिफेंस लाइन के सामने उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
