पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में
पूर्वी चंपारण : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है। मिली जानकारी के…

पूर्वी चंपारण : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना को दी।
इस गंभीर घटना को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संग्रह किया है,साथ ही घटना की छानबीन करते हुए दो संदिग्धो को हिरासत में लिया है।जिसमे पिपरा थाना क्षेत्र के बेदीबन, मधुबन वाही टोला के निवासी राहुल सिंह व अनिल सिंह शामिल है। जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद में घटना कारित होना लग रहा है।हालांकि पुलिस कुछ अन्य एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।पुलिस पुजारी हरि गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणो में क्षोभ व आक्रोश व्याप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
