द इंडियन व्यू

पिछड़ने के बाद शानदार वापसी, स्वियातेक का 25वां खिताब

शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद लौटे हुए दूसरी वरीयता प्राप्त कैटरीना एलेक्जेंद्रोवा को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से मात देकर रविवार को कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। @WTA स्वियातेक ने तीन घंटे तक…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
1 min read
पिछड़ने के बाद शानदार वापसी, स्वियातेक का 25वां खिताब

शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद लौटे हुए दूसरी वरीयता प्राप्त कैटरीना एलेक्जेंद्रोवा को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से मात देकर रविवार को कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया।

@WTA

स्वियातेक ने तीन घंटे तक चले इस रोमांचक मुकाबले में पांच बार सर्विस गंवाई। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियातेक के लिए यह इस साल का तीसरा और कुल मिलाकर 25वां खिताब है।

पोलैंड की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था और जुलाई में अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। डब्ल्यूटीए फाइनल में उनका रिकॉर्ड अब 25-5 हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।