पावटा-प्रागपुरा ईओ के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई
जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी की जांच में ईओ पर आय…

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी की जांच में ईओ पर आय से अधिक संपत्तियां जुटाने के सबूत मिले थे। सबूतों के आधार पर एसीबी ने मंगलवार सुबह ईओ के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को ईओ फतेह सिंह मीणा के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को उसके और उसके परिचितों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई, इनमें जयपुर के जगतपुरा, विराटनगर, पावटा (कोतपूतली-बहरोड़), शाहपुरा (जयपुर), कोटपूतली, थानागाजी (अलवर) के विभिन्न ठिकाने व ऑफिस शामिल हैं। एसीबी को सर्च के दौरान कई अहम डॉक्यूमेंट भी मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
