पारिवारिक झगड़े से पांच बेटियां घर से गायब हुईं, महाराष्ट्र में मिली
बांदा : जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव में पारिवारिक कलह ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से आहत होकर शनिवार को पांच बेटियां घर से चली गई। जब यह जानकारी उसकी मां गुड़िया देवी काे…

बांदा : जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव में पारिवारिक कलह ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से आहत होकर शनिवार को पांच बेटियां घर से चली गई। जब यह जानकारी उसकी मां गुड़िया देवी काे पता चली तो, उसने खेतों में जाकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से
पांच बेटियों—कोमल, काजल, पूजा, विक्षा और छोटी को महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन में बरामद कर लिया है।
शनिवार को महिला की लाश खेतों में मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पति रामराज मौर्य ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटियों के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, रेलवे स्टेशन, नदियों, खेतों और नालों में खोजबीन की गई। लगातार कोशिशों के बाद रविवार, 15 जून को पांचों बच्चियां महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिल गईं। महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उन्हें बरामद किया गया। बबेरू कोतवाली पुलिस की टीम बच्चियों को वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति रामराज मौर्य दो दिन पहले, 13 जून को ही सूरत से मजदूरी करके घर लौटा था। उसी दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो इस दुखद घटना में बदल गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महिला की आत्महत्या के बाद बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए गए, और आखिरकार सफलता भी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
