द इंडियन व्यू

पापुआ न्यू गिनी के क्रिकेटर को जर्सी में महिला पर हमला व डकैती मामले में तीन साल की सजा

पापुआ न्यू गिनी के एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को जर्सी आइलैंड में डकैती के मामले में तीन साल की जेल सुनाई गई। रिपोर्ट के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के 30 साल के विकेटकीपर किपलिन डोरिगा, जो इस साल की शुरुआत में आईसीसी क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
November 29, 2025
2 min read

पापुआ न्यू गिनी के एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को जर्सी आइलैंड में डकैती के मामले में तीन साल की जेल सुनाई गई। रिपोर्ट के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के 30 साल के विकेटकीपर किपलिन डोरिगा, जो इस साल की शुरुआत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग में अपने देश को रिप्रेजेंट करने के लिए जर्सी मंस थे।

उन्होंने टूर के दौरान एक महिला पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। किपलिन डोरिगा पिछले 3 महीनों से पुलिस की हिसारत में है और अब उन्हें सजा सुनाई गई है। किपलिन डोरिगा ने PNG के लिए 39 वनडे और 43 टी20 मैच खेले हैं। यह घटना सोमवार, 25 अगस्त को सुबह 2:30 बजे से ठीक पहले सेंट हेलियर में हिलेरी स्ट्रीट पर हुई, जब डोरिगा अपने होटल लौट रहे थे।

साभार : गूगल

पुलिस ने कहा कि डोरिगा ने महिला को देखा, उसे घूंसा मारकर पहले जमीन पर गिरा दिया और फिर उसका फोन छीन लिया। महिला को लगी किसी भी चोट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। डोरिगा को उसी दिन बाद में अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की।

अगले दिन उस पर ऑफिशियली रॉबरी का चार्ज लगाया गया और बाद में उसे जर्सी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने बुधवार, 27 अगस्त को जुर्म कबूल कर लिया।

शुक्रवार, 28 नवंबर को जर्सी के रॉयल कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। स्टेट्स ऑफ जर्सी पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डिटेक्टिव सार्जेंट जिम मैकग्रानाहन ने तेज़ी से हुई जांच की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक अनजान सस्पेक्ट के साथ तेजी से हुई जांच थी, जो आइलैंड पर कुछ ही दिन रहा था।

आरोप के नेचर की वजह से, जो कि रात में एक अकेली महिला पर एक अजनबी का हमला था, पुलिस ने कई डिटेक्टिव और दूसरे लोगों को लगाया जिन्होंने जल्दी से डोरिगा की पहचान की, उसे अरेस्ट किया और चोरी का सामान बरामद किया।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।