पीएसएल में बड़ा झटका, फखर जमां को दो मैचों के बैन से राहत नहीं
पाकिस्तान सुपर लीग की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति ने फखर जमां की अपील खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध को चुनौती दी थी। समिति ने सुनवाई के बाद सभी उपलब्ध साक्ष्यों…

पाकिस्तान सुपर लीग की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति ने फखर जमां की अपील खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध को चुनौती दी थी।
समिति ने सुनवाई के बाद सभी उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से समीक्षा की और लाहौर कलंदर्स के कप्तान पर मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा लगाए गए लेवल तीन के अपराध का आरोप बरकरार रखा।

जमां अब इस निर्णय के अनुसार शुक्रवार को मुल्तान सुल्तान और नौ अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाएंगे। अपील में जमां ने तर्क दिया था कि उनके खिलाफ कोई निर्णायक सबूत मौजूद नहीं है जो यह साबित करे कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की, और इसलिए प्रतिबंध को रद्द किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
