पाकिस्तान को एसोसिएट टीमों के साथ खेलना चाहिए : श्रीकांत
आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को हुआ था, इस एकतरफा मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से…

आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को हुआ था, इस एकतरफा मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान हर डिपार्टमेंट में पिछड़ता नजर आया था।

टीम की इस गिरती परफॉर्मेंस का असर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान राइवलरी पर भी पड़ रहा है। पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान राइवलरी में पहले जैसी बात नहीं रह गई है और पाकिस्तान को मुख्य टीमों की जगह एसोसिएट टीमों के साथ खेलना चाहिए।
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आगे चलकर, पाकिस्तान को मुख्य टीमों के साथ नहीं खेलना चाहिए। उन्हें एसोसिएट देशों के साथ रखें और उनकी जगह दूसरों को लाएं। पाकिस्तान के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा भी हैं।"
1983 के वर्ल्ड कप विजेता ने आगे दावा किया कि प्रसिद्ध भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता अब अपनी अहमियत खो चुकी है। उन्होंने कहा, "ये मैच अब दर्शकों को आकर्षित नहीं करेंगे। इस पाकिस्तानी टीम में डराने वाली कोई बात नहीं है। यह चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन की टीम जैसी है।"
श्रीकांत ने पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी निशाना साधा और तर्क दिया कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान गलत रास्ते पर है।
उन्होंने कहा, "हेसन बार-बार दोहराते रहेंगे कि वे एक अच्छी टीम हैं और भारत के खिलाफ बदकिस्मत रहे, लेकिन उनके नेतृत्व में वे कहीं नहीं पहुंचेंगे।" हेसन को मई 2025 में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। इससे पहले वह न्यूजीलैंड और आईपीएल में आरसीबी को कोचिंग दे चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
