पाकिस्तान की सारी कोशिशें नाकाम, भारत के खिलाफ मुकाबले में एंडी पाइक्रॉफ्ट ही रहेंगे मैच रेफरी
यूएई में चल रहे टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके है. अब दूसरा राउंड यानि सुपर-4 शुरू होगा. पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच होगा.…

यूएई में चल रहे टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके है. अब दूसरा राउंड यानि सुपर-4 शुरू होगा. पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच होगा. रविवार को यह मुकाबला खेला जाएगा. जिसकी मेजबानी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम को करारा झटका लगा है. आईसीसी ने उनकी मांग ठुकरा दी है.
पाकिस्तान को लगा करारा झटका
आईसीसी ने पाकिस्तान की मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग पहले ही ठुकरा दी थी. वहीं एक और डिमांड इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने खारिज कर दिया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बाद आईसीसी से कहा था कि वह उनके मुकाबलों में एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी नियुक्त न करें.
हालांकि ऐसा नहीं हुआ. पाकिस्तानी टीम जब भारत के खिलाफ सुपर-4 के तहत भिड़ेगी, तब पाइक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट में बरकरार रखा है.
जानें क्या था पूरा हैंडशेक विवाद
भारत और पाकिस्तान जब एशिया कप के तहत ग्रुप स्टेज के मुकाबले में एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी थी, तब जमकर विवाद हुआ था. 14 सितंबर को दुबई में हुए मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के बीच टॉस के समय हैंडशेक नहीं हुआ था. यही नहीं मुकाबला समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने परंपरा व खेल भावना के अनुसार पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था.
इससे पाकिस्तान काफी खफा हो गई थी. सलमान आगा पोस्ट मैच शो के अलावा प्रेस कांफ्रेंस में नहीं आए. पाकिस्तान टीम के मैनेजर ने आईसीसी से इस घटना की शिकायत की. साथ ही उन्होंने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की भी मांग की. उनका दावा था कि एंडी ने भारत के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान दोनों कप्तानों से एक दूसरे से हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था.
सुपर-4 के तहत होगी टक्कर
सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान टकराएगा. रविवार, 21 सितंबर को दुबई में ये महामुकाबला खेला जाएगा. देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं या नहीं.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
