द इंडियन व्यू

टेस्ट हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पांचवें गेंदबाज बने नोमान अली

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मुल्तान के मैदान पर हो रहा है। शनिवार को मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने पांच विकेट चटकाए और वेस्टइंडीज को हिला डाला। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
January 25, 2025
2 min read
टेस्ट हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पांचवें गेंदबाज बने नोमान अली

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मुल्तान के मैदान पर हो रहा है। शनिवार को मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने पांच विकेट चटकाए और वेस्टइंडीज को हिला डाला। उन्होंने हैट्रिक लेकर धांसू कीर्तिमान रचा।

साभार : गूगल

पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी स्पिनर ने हैट्रिक ली है। नोमान ने वेस्टइंडीज 11वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स (1), टेविन इमलाच (0) और केविन सिंक्लेयर (0) को आउट करने के बाद हैट्रिक कंप्लीट की। उन्होंने ओवर की शुरुआती तीनों गेंदों पर छठे, सातवें और आठवें नंबर के प्लेयर को पेवलियन भेजा।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1883043569537282331

नोमान ने हैट्रिक लेकर एक जबरदस्त क्लब में एंट्री मारी है। वह टेस्ट हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए पहली टेस्ट हैट्रिक चटकाई थी। वह दो टेस्ट हैट्रिक लेने वाले इकलौते पाकिस्तानी हैं।

इस फेहरिस्त में अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद सामी भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि तीनों पूर्व प्लेयर- वसीम, रज्जाक और सामी ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली। नोमान से पहले पाकिस्तान के लिए पेसर नसीम शाह ने हैट्रिक ली। उन्होंने 2020 में बांग्लादेश के विरुद्ध टेस्ट में ऐसा किया था।

वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। मेहमान वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। नोमान ने दूसरे ओवर में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (9) को एलब्डब्ल्यू आउट किया। इसके बाद, वेस्टइंडीज के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

ओपनर मिकाइल लुइस (4), अमीर जांगू और एलिक अथानाजे का खाता नहीं खुला। कावेम हॉज (21) कुछ देर दमखम दिखाया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वेस्टइंडीज की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने 8 विकेट सिर्फ 54 रन जोड़कर गंवा दिए। सात प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे।

पाकिस्तान (टेस्ट हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज)

वसीम अकरम बनाम श्रीलंका (1999)
वसीम अकरम बनाम श्रीलंका (1999)
अब्दुल रज्जाक बनाम श्रीलंका (2000)
मोहम्मद सामी बनाम श्रीलंका (2002)
नसीम शाह बनाम बांग्लादेश (2020) नोमान अली बनाम वेस्टइंडीज (2025)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।