पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा इलाके से सर्च अभियान में 14 आईईडी और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पश्चिम सिंहभूम : झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान…

पश्चिम सिंहभूम : झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के जरिये छिपाकर रखे गए 14 आईईडी, देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर और स्टील कंटेनर बरामद किए हैं। बरामद आईईडी का वजन लगभग 2-2 किलोग्राम बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने टोकलो थाना क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम) और कुचाई थाना क्षेत्र (सरायकेला-खरसावां) की सीमावर्ती पहाड़ियों में विस्फोटक छिपा रखे थे ताकि सुरक्षा बलों के अभियान को बाधित किया जा सके और उन्हें निशाना बनाकर नुकसान पहुंंचाया जा सके।
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आईईडी और अन्य विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियों को विफल करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली संगठन सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से फिर सक्रिय हो रहे थे, लेकिन समय रहते उनकी साजिश को नाकाम कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
