द इंडियन व्यू

पश्चिम रेलवे में इंटरनेट और संचार सुधारने के लिए 398 करोड़ की परियोजना मंजूर

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और रतलाम मंडलों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 398.36 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस परियोजना के तहत…

Ragwendra P Singh
April 4, 2026
1 min read
पश्चिम रेलवे में इंटरनेट और संचार सुधारने के लिए 398 करोड़ की परियोजना मंजूर

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और रतलाम मंडलों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 398.36 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है।

 

रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जाएगी, जिससे तेज और भरोसेमंद संचार नेटवर्क तैयार होगा। कुल 1929 किलोमीटर रूट पर यह केबल बिछाई जाएगी, जिसमें अहमदाबाद मंडल में 1456 किलोमीटर और रतलाम मंडल में 473 किलोमीटर शामिल हैं।

 

रेलवे के अनुसार, इस काम से ट्रेनों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले संचार सिस्टम और मजबूत होंगे। खासकर ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को लागू करने में यह काफी मददगार साबित होगा, जिससे ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता मिलेगी।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम भारतीय रेल को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना से रेलवे का कामकाज और तेज व सुरक्षित होगा। साथ ही यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी और माल ढुलाई में भी सुधार आएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…