पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, विकास की लिखी जाएगी नई गाथा : नितिन नवीन
मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन प्रधान अर्चक अगस्त्य कुमार द्विवेदी और धीरज मिश्र ने कराया। पूजन…

मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन प्रधान अर्चक अगस्त्य कुमार द्विवेदी और धीरज मिश्र ने कराया। पूजन के बाद उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि यहां के नागरिक आज सेकेंड फेज का मतदान कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक मतदान करें। नितिन नवीन ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल को सुरक्षित बनाने के लिए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।
नितिन नवीन ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम करेगी और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी।
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि यह उनके भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है और इसे निभाना उनकी जिम्मेदारी भी है। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बंगाल का तेजी से विकास करेगी।
इस दौरान उनके साथ एमएलसी विनीत सिंह,मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज,जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार,पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद वह कार्यकर्ताओं से भेंट कर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।----
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
