पश्चिम बंगाल : बर्धमान के पॉश इलाके से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के आने-जाने की करता था रेकी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर के एक रिहायशी इलाके से आतंकी गतिविधियों के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार युवक का…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर के एक रिहायशी इलाके से आतंकी गतिविधियों के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार युवक का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। उसकी पहचान हमीद मंडल के रूप में हुई है। हालांकि, जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसने यह नाम असली पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया था या फर्जी नाम से रह रहा था। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को बर्धमान अदालत में पेश किया जा रहा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, हमीद मंडल को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के पास स्थित रेनेसां कॉम्प्लेक्स नामक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। वह वहां किराये के एक फ्लैट में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इससे पहले वह न्यूटाउन के एक फ्लैट में भी किराये पर रह चुका है।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, न्यूटाउन में जिस इलाके में वह रहता था, वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के फ्लैट से अधिक दूर नहीं है। इसी वजह से जांच एजेंसियां उसके वहां रहने के उद्देश्य और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित मुख्यमंत्री की आवाजाही पर नजर रखता था। एसटीएफ सूत्रों का दावा है कि उसने उन मार्गों की रेकी भी की थी, जिनका इस्तेमाल मुख्यमंत्री न्यूटाउन स्थित आवास तक आने-जाने के लिए करते थे। टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच में यह भी पता चला है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों के नियमित संपर्क में था।
कुछ सूत्रों का यह भी दावा है कि गिरफ्तार युवक पाकिस्तान का नागरिक हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां उसकी वास्तविक पहचान, नागरिकता और नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
एसटीएफ अब न्यूटाउन और बर्धमान में आरोपित को फ्लैट किराये पर देने वाले लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से वहां रह रहा था और उसकी गतिविधियों के बारे में किसी को कोई जानकारी थी या नहीं।-----------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
