पश्चिम बंगाल : घाटाल में गणेश पूजा की धूम, 2018 से उत्सव की भव्य परंपरा
घाटाल : गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर घाटाल के घर मोड़ इलाके…

घाटाल : गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर घाटाल के घर मोड़ इलाके में गणेश पूजा की तैयारियां रात में भी रुक नहीं रही हैं।
स्थानीय युवाओं और व्यापारियों के सहयोग से 2018 से इस क्षेत्र में गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे इलाके के आम लोग, युवा और कारोबारी मिलकर हिस्सा लेते हैं और पूरे आयोजन को सामूहिक भावना से संपन्न करते हैं।
पूजा समिति के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए आईएएनएस से बताया कि हमने इस गणेश पूजा की शुरुआत 2018 में की थी। तब से हर साल यह परंपरा और भी भव्य होती जा रही है। इस पूजा को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसके साथ-साथ कई सामाजिक और सेवा कार्य भी किए जाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार भी पूजा को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह है। मंडप निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, और स्थानीय लोग रात-दिन एक करके सजावट, मूर्ति स्थापना और अन्य तैयारियों में लगे हुए हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार की थीम पारंपरिक और सांस्कृतिक दोनों तत्वों को समाहित करेगी।
पूजा समिति के आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार पूजा के साथ कई सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें रक्तदान शिविर, वस्त्र वितरण, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और गरीबों को भोजन वितरण जैसी योजनाएं शामिल हैं। उनका मानना है कि गणेश पूजा केवल पूजा-पाठ का अवसर नहीं बल्कि समाजसेवा और एकता का प्रतीक भी है।
घाटाल का माहौल गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजने लगा है। इस क्षेत्र की गणेश पूजा अब धीरे-धीरे जिले की एक प्रमुख पूजा बनती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
