समाचार पोर्टल

पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता के कार्यकाल में एक बार फिर छह महीने का विस्तार किया गया है। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर को निर्धारित थी, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने से पहले ही केंद्र…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
2 min read
पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता के कार्यकाल में एक बार फिर छह महीने का विस्तार किया गया है। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर को निर्धारित थी, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने से पहले ही केंद्र सरकार ने नबान्न (राज्य सचिवालय) को पत्र भेजकर इस सेवा विस्तार की आधिकारिक जानकारी दी ।वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धनाथ गुप्ता को चुनाव आयोग ने हालिया चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद पीयूष पांडे को हटाकर राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त होने वाला था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें पहली बार छह महीने का सेवा विस्तार दिया । अब इस दूसरे विस्तार के बाद वह अगले साल अप्रैल तक राज्य पुलिस प्रमुख के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) की अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि 'जनहित' को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के प्रावधानों के तहत इस सेवा विस्तार को मंजूरी दी गई है।गौरतलब है कि गुप्ता के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आने के साथ ही राज्य के नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। तय प्रक्रिया के तहत केंद्र ने राज्य सरकार से संभावित नामों की सूची मांगी थी, जिसके आधार पर नबान्न ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दिल्ली भेजे थे। हालांकि, केंद्र ने फिलहाल शीर्ष पुलिस पद पर सिद्धनाथ गुप्ता को ही बरकरार रखने का अंतिम फैसला किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…

हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक

सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…

'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं

राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…

नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…