पश्चिम एशिया संकट पर सरकार के रुख से देश को नुकसानः कांग्रेस
नई दिल्ली : कांग्रेस ने पश्चिम एशिया संकट पर सरकार के रुख को कमजोर और अस्थिर बताते हुए कहा कि इससे देश को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार…

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पश्चिम एशिया संकट पर सरकार के रुख को कमजोर और अस्थिर बताते हुए कहा कि इससे देश को नुकसान हो रहा है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन यदि सरकार की विदेश नीति मजबूत होती तो भारत को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी यह नहीं कहती कि भारत किसी एक पक्ष के साथ खड़ा हो, बल्कि सरकार को नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का पालन करते हुए स्पष्ट और संतुलित रुख अपनाना चाहिए।
खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस संकट में स्पष्ट रुख नहीं अपनाया। यदि नियम आधारित व्यवस्था का पालन किया जाता तो भारत खुलकर कह सकता था कि यह युद्ध गैरकानूनी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा करने का साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि सरकार 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर में 10 किलोग्राम ही गैस देने पर विचार कर रही है। यदि ऐसा है तो देश में बड़ा ही संकट है। सरकार को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे के कुछ समय बाद ही इजरायल और अमेरिका ने भारत के एक पुराने मित्र देश पर हमला किया, जबकि प्रधानमंत्री उन देशों के साथ नजदीकी दिखाते रहे।
इसके अलावा खेड़ा ने बांग्लादेश को तेल आपूर्ति के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बांग्लादेश को तेल दे रही है, वहीं दूसरी ओर चुनावी राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्ट नीति बताने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
