पश्चिम एशिया संकट के बीच समाचार चैनलों की टीआरपी पर रोक को चार सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने टीवी समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स यानी टीआरपी को और चार सप्ताह के लिए रोकने का निर्णय लिया है। यह कदम संकट के समय फैलने वाली अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने टीवी समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स यानी टीआरपी को और चार सप्ताह के लिए रोकने का निर्णय लिया है। यह कदम संकट के समय फैलने वाली अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल(बीएआरसी) को यह निर्देश इजराइल-ईरान संघर्ष के दौरान गलत और काल्पनिक खबरों के प्रसारण के बाद दिया है, ताकि जनता में दहशत न फैले।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि कुछ समाचार चैनल अनावश्यक रूप से सनसनीखेज तरीके से युद्ध की स्थिति को प्रसारित कर रहे हैं। इस तरह की सामग्री से आम जनता में भ्रम और भय का माहौल बन सकता है। विशेषकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के परिजनों में चिंता और असुरक्षा की भावना बढ़ने की आशंका रहती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचार चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी है । इस दौरान चैनलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए सरकार ने 6 मार्च को समाचार चैनल के लिए टीआरपी को चार हफ्ते के लिए बंद रखने के आदेश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
