द इंडियन व्यू

पर्थ में एशेज सीरीज का धमाकेदार आगाज : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीता। मेजबान टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। खास बात यह रही कि यह मुकाबला सिर्फ दो ही…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
पर्थ में एशेज सीरीज का धमाकेदार आगाज : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीता। मेजबान टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

खास बात यह रही कि यह मुकाबला सिर्फ दो ही दिन में समाप्त हो गया, जिससे क्रिकेट के रोमांचक प्रारूप में ड्रामा की भरपूर झलक देखने को मिली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम अपनी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी।

टीम पहली पारी में केवल 172 रन बनाए। इस पारी में हैरी ब्रूक ने 52 और ओली पोप ने 46 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ने जोरदार हमला किया। मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट झटके, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 और कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट हासिल किया।

@cricketcomau

जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और टीम केवल 132 रन ही बना सकी। एलेक्स कैरी ने 26 और कैमरून ग्रीन ने 24 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 5 विकेट लिए, वहीं ब्रायडन कार्स ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

इसके चलते इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त ले ली। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य दिया। इस पारी में गस एटकिंसन ने 37, ओली पोप ने 33 और बेन डकेट ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने 3-3 विकेट लिए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट झटके।

205 रनों के लक्ष्य के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने मैच में जान फूंक दी। ट्रेविस हेड और जैक वेदरलैंड ने 11.3 ओवर में 75 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी।

वेदरलैंड 23 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। हेड ने 123 रन बनाए, जबकि लाबुशेन नाबाद 51 रन के साथ मैच समाप्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।