द इंडियन व्यू

पंत-स्मिथ को पीछे छोड़ा, टॉप-10 बल्लेबाजों में सऊद शकील

आईसीसी ने बुधवार को आईसीसी टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को तीन स्थान का फायदा मिला है। उन्होंने टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में एंट्री कर ली है। @ICC शकील भारत के…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read
पंत-स्मिथ को पीछे छोड़ा, टॉप-10 बल्लेबाजों में सऊद शकील

आईसीसी ने बुधवार को आईसीसी टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को तीन स्थान का फायदा मिला है। उन्होंने टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में एंट्री कर ली है।

@ICC

शकील भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ को पछाड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके 753 रेटिंग अंक हैं। स्मिथ (746) नौवें और पंत (739) दसवें नंबर पर हैं।

शकील ने मुल्तान में पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में 84 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान ने यह मैच 127 रनों से जीता। इंग्लैंड के जो रूट के पास नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज का ताज बरकरार है। केन विलियमसन (867) दूसरे और यशस्वी जायसवाल (847) तीसरे स्थान पर हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1881976114568196600

वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने टॉप-10 में जगह बनाई है। वह 761 अंकों के साथ नौवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में कुल 6 विकेट हासिल किए थे। पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान को तगड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने 18 स्थानों की छलांग लगाई है और 23वें पर चले गए। उनके 621 अंक हैं।

साजिद ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे। वेस्टइंडीज के जोमेल वार्रिकन (521) ने मैच में 10 विकेट लिए थे। वह 12 स्थान की छलांग लगाकर 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह की बादशाहत कायम है। उनके खाते में 908 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (841) और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (837) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है।

भारत के रविंद्र जडेजा (400 अंक) शीर्ष पर काबिज हैं। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन (294) दूसरे और बांग्लादेश के मेहदी हसन (263) हैं।

फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के अलावा कोई भी टीम टेस्ट सीरीज नहीं खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच चुके हैं। फाइनल मुकाबला जून में लंदन के मैदान पर आयोजित होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।