पंजाब में नशे के खिलाफ जनआंदोलन, गांव-वार्ड स्तर पर कमेटियां सक्रिय
पटियाला। पंजाब में चल रही नशे के खिलाफ मुहिम अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सरकार का साथ देने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर गठित समितियों…

पटियाला। पंजाब में चल रही नशे के खिलाफ मुहिम अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सरकार का साथ देने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर गठित समितियों से जुड़ रहे हैं।
इसी सिलसिले में रविवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पटियाला पहुंचे, जहां उन्होंने गांव और वार्ड स्तर पर गठित नशा विरोधी कमेटियों को सौगंध दिलाई कि वे अपने क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ-साथ कई विधायक भी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री चीमा ने इस अवसर पर कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशामुक्त होगा। पंजाब की सीमाओं से आने वाले नशे पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और अब सरकार देश के बंदरगाहों के जरिए आने वाले नशे पर भी कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की सरकारों से तालमेल कर रही है।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशा छोड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं के इलाज के लिए राज्य के सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे युवाओं का इलाज कर उन्हें पुनः सामान्य जीवन और रोजगार से जोड़ने का काम कर रहा है। जो लोग पहले नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते थे, अब उन्हें ये इंजेक्शन मिलना बंद हो गए हैं, जिससे न केवल उनका स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि उनकी जान भी बचाई जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार समाज को नशामुक्त बनाने में जुटी हुई है। भगवंत मान की सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई है। पुलिस ने अब तक कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके घर भी तोड़े गए हैं, ताकि आगे से कोई भी तस्कर ऐसा न कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
