द इंडियन व्यू

पंजाब में खांसी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप बैन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप की बिक्री और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला मध्य प्रदेश में इस सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत होने के बाद लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
पंजाब में खांसी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप बैन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप की बिक्री और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला मध्य प्रदेश में इस सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत होने के बाद लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग निदेशालय की तरफ से सोमवार की शाम आदेश जारी किए गए, जिसे मंगलवार को राज्य के सभी जिला अधिकारियों को भेज दिया गया।सरकार के आदेशों में कहा गया है कि पंजाब के सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा संस्थान आदि इस प्रोडक्ट की खरीद, बिक्री या इसका उपयोग नहीं करेंगे। तमिलनाडु में बने इस सिरप को डायथिलीन ग्लाइकॉल की मिलावट के चलते बैन किया गया है।आदेशों में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की खाद्य एवं औषधि प्रशासन की औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने 4 अक्टूबर को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कोल्ड्रिफ सिरप नाम की दवा अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं पाई गई है।कोल्ड्रिफ सिरप कांचीपुरम (तमिलनाडु) में तैयार हुआ है। यह मई, 2025 में बना और अप्रैल, 2027 में खत्म होगा। इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (46.28 प्रतिशत 2/1) की मिलावट पाई गई है, जो जहर के समान हानिकारक रसायन है और इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। पंजाब के सभी मेडिकल स्टोर, डिस्ट्रीब्यूटर, डॉक्टर और अस्पताल इस दवा को न बेचें, न खरीदें और न ही इस्तेमाल करें। अगर राज्य में कहीं यह सिरप मौजूद है, तो उसकी जानकारी तुरंत पंजाब के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (दवा शाखा) को ई-मेल के माध्यम से दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।