पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, संजीव अरोड़ा बने कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके से विधायक बने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद यह…

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके से विधायक बने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद यह सातवां विस्तार है।
गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में कुल 18 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। अभी तक राज्य मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 विधायक मंत्री थे। अब संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में 17वां स्थान है। इसके बाद मंत्रिमंडल में एक पद अभी भी रिक्त है। पंजाब में चर्चा है कि सरकार मंत्रियों से विभागों में बदलाव कर सकती है। संजीव अरोड़ा के शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही उन्हें विभाग आवंटित किया जाएगा। लुधियाना में बीती 19 जून को हुए उपचुनाव के दौरान राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने विधायक पद का चुनाव लड़ा था। 23 जून को घोषित परिणाम के अनुसार संजीव अरोड़ा चुनाव जीत गए थे। लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के दौरान ही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
