द इंडियन व्यू

पंजाब के सीएम ने राष्ट्रपति को दिया शहीद समागम का न्योता

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया है। सीएम ने कहा कि हमने…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
पंजाब के सीएम ने राष्ट्रपति को दिया शहीद समागम का न्योता

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया है। सीएम ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को कहा कि 18 नवंबर से 25 नवंबर तक कोई भी दिन अपने शेड्यूल मुताबिक देख लें। जो भी दिन वह तय करेंगी, पंजाब सरकार उनका स्वागत करेगी।

पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर भव्य समागमों का आयोजन कर रही है। इसलिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ की गई। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरु साहिब के चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राष्ट्रपति काफी धार्मिक ख्यालों की हैं। उन्हें इस बारे में पता है। इससे पहले जब वह पंजाब में आई थीं, उस समय उन्होंने लगभग दो घंटे दरबार साहिब में बिताए थे, जिसमें लंगर ग्रहण किया था और कीर्तन सुना था। पूरे देश के राज्यों के सीएम और पूरी दुनिया में बसने वाले पंजाबियों को खुला न्योता दिया गया है। सभी देशों के एंबेसडर को बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी समय दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।