द इंडियन व्यू

पंजाब के मोहाली में जिम मालिक पर फायरिंग, हालत गंभीर

चंडीगढ़, मोहाली में गुरुवार की सुबह अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक जिम के मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिम मालिक विक्की को चार गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी हालत…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
2 min read
पंजाब के मोहाली में जिम मालिक पर फायरिंग, हालत गंभीर

चंडीगढ़, मोहाली में गुरुवार की सुबह अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक जिम के मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिम मालिक विक्की को चार गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

मोहाली पुलिस ने घटना की जांच करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल का तो दूसरा एक साल का है। जिम मालिक विक्की आज सुबह जिम के बाहर अपनी कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर मौजूद जिम ट्रेनर ने गंभीर रूप से घायल हालत में मालिक को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्ति अस्पताल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। कार को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।