पंजाब के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी मिली
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह ई-मेल मिलने के बाद पंजाब और दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पंजाब सरकार…

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह ई-मेल मिलने के बाद पंजाब और दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
पंजाब सरकार और प्रशासन को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालयों में बम धमाके किए जाएंगे। ई-मेल में भगवंत मान और सुनील जाखड़ को “सिखों का दुश्मन” बताया गया है।
ई-मेल में दावा किया गया है कि पंजाब मुख्यमंत्री ऑफिस में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर धमाका किया जाएगा और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तरह हमला करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंजाब और दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालयों में रात 9 बजकर 11 मिनट पर बम धमाके करने की बात भी लिखी गई है।
धमकी भरे ई-मेल में यह भी कहा गया है कि सुनील जाखड़ को 6 जून तक निशाना बनाया जाएगा। साथ ही ई-मेल में उनके पिता और पूर्व लोकसभा स्पीकर बलराम जाखड़ का भी जिक्र किया गया है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने मुख्यमंत्री कार्यालय समेत संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा कार्यालयों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।
-----------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
