द इंडियन व्यू

पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान घोषित किया है। दिसंबर 2024 में नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए दाएं हाथ के बल्लेबाज,…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान घोषित किया है। दिसंबर 2024 में नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए दाएं हाथ के बल्लेबाज, फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लिए हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ फिर से जुड़ेंगे।

30 वर्षीय खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। श्रेयस ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि टीम ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। मैं कोच पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम मजबूत दिख रही है, जिसमें क्षमतावान और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि मैनेजमेंट द्वारा दिखाए गए विश्वास को हम अपना पहला खिताब दिलाकर चुका पाएंगे"

https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1878488198135042095

हेड कोच रिकी ने कहा, "श्रेयस के पास खेल के लिए शानदार दिमाग है। कप्तान के रूप में उनकी साबित क्षमताएं टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएंगी। मैंने आईपीएल में पहले भी अय्यर के साथ अपना समय बिताया है, और मैं उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनके नेतृत्व और टीम में प्रतिभा को देखते हुए, मैं आने वाले सीज़न के लिए उत्साहित हूं।"

@PunjabKingsIPL

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने कहा, "हमने अपने कप्तान के रूप में श्रेयस की पहचान की थी एयरबस करण नीलामी के नतीजों से हम बहुत खुश हैं। उन्होंने खुद को इस प्रारूप में माहिर खिलाड़ी साबित कर दिया है और टीम के लिए उनका विजन हमारे लक्ष्यों से पूरी तरह मेल खाता है। उनके और पोंटिंग के फिर से हाथ मिलाने से हमें विश्वास है कि हमारी टीम के पास एक ठोस लीडरशिप है जो हमें हमारे पहले खिताब तक ले जाएगा।"

2024 में अय्यर के लिए यह एक शानदार साल रहा है। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2024 के आईपीएल अभियान में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। इसके अलावा उनके नेतृत्व में मुंबई ने अपनी दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।

https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1878477020402786307

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।