पंजाब एफसी के बिजॉय वर्गीज की मेहनत रंग लाई, पहली बार भारतीय टीम में जगह
मोहाली : पंजाब एफसी के डिफेंडर बिजॉय वर्गीज को पहली बार भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, क्योंकि मुख्य कोच खालिद जमील ने 31 मार्च को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ एशियन कप…

मोहाली : पंजाब एफसी के डिफेंडर बिजॉय वर्गीज को पहली बार भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, क्योंकि मुख्य कोच खालिद जमील ने 31 मार्च को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ एशियन कप क्वालिफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
केरल में जन्मे इस डिफेंडर को इस सीजन से पहले टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने ड्यूरंड कप 2025 में क्लब के लिए अपना डेब्यू किया। इसके बाद से वह मुख्य कोच पानागियोटिस डिलम्पेरिस के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं और इंडियन सुपर लीग तथा एआईएफएफ सुपर कप के हर मुकाबले में टीम का हिस्सा रहे हैं।
अपने पहले राष्ट्रीय टीम चयन पर बिजॉय ने कहा, “सीनियर राष्ट्रीय टीम में पहली बार चुना जाना मेरे लिए बेहद खास पल है। मैं लंबे समय से इसके लिए मेहनत कर रहा था और पूरे सीजन में पंजाब एफसी से मिले भरोसे और समर्थन के लिए आभारी हूं। लगातार खेलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब देश का प्रतिनिधित्व करने के इस मौके को लेकर मैं उत्साहित हूं।”
बिजॉय के चयन पर पंजाब एफसी के मुख्य कोच पानागियोटिस डिलम्पेरिस ने कहा, “बिजॉय को सीनियर राष्ट्रीय टीम में पहली बार जगह मिलने पर हमें बेहद गर्व है। वह इस सीजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने निरंतरता, संयम और अपनी भूमिका की बेहतरीन समझ दिखाई है।
उनका प्रदर्शन हर मैच में उच्च स्तर का रहा है और यह सम्मान पूरी तरह से उनके प्रदर्शन का परिणाम है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वह क्लब और देश का प्रतिनिधित्व गर्व के साथ करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
