द इंडियन व्यू

पंजाब :अमृतसर व गुरदासपुर में एनआईए के छापे

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कबूतरबाजी के मामलों की जांच के चलते मंगलवार को अमृतसर तथा गुरदासपुर में छापे मारे हैं। छापे की कार्रवाई कई घंटे तक चली। इस दौरान एनआईए के अधिकारियाें ने कई अहम दस्तावेज तथा…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
पंजाब :अमृतसर व गुरदासपुर में एनआईए के छापे

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कबूतरबाजी के मामलों की जांच के चलते मंगलवार को अमृतसर तथा गुरदासपुर में छापे मारे हैं। छापे की कार्रवाई कई घंटे तक चली। इस दौरान एनआईए के अधिकारियाें ने कई अहम दस्तावेज तथा लैपटॉप आदि अपने कब्जे में लिया है।

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे हरियाणा व पंजाब के कई युवाओं को वापस भेजा गया था। इन युवाओं की वापसी के बाद से ही एनआईए इस मामले में जांच कर रही है। एनआईए की टीमाें ने आज अमृतसर शहर के शास्त्री नगर और गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडियां इलाके में एक घर पर छापा मारा। एनआईए के अधिकारियाें की एक टीम ने अमृतसर में विशाल शर्मा नाम के युवक के घर पर छापा मारा। विशाल रंजीत एवेन्यू में इमीग्रेशन कारोबार करता है। इसके अलावा एनआईए की

एक अन्य टीम ने गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडिय़ां के पास स्थित गांव चितौडग़ढ़ में एनआईए ने सेवानिवृत्त सैनिक काका फौजी उर्फ कश्मीर सिंह के घर पर छापा मारा। दाेनाें ही स्थानाें पर एनआईए की टीमाें के सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एनआईए को युवक के व्यवसाय से जुड़े कुछ संदिग्ध दस्तावेजों या गतिविधियों की जानकारी मिली थी। दाेनाें स्थानाें पर एनआईए के अधिकारियाें ने कई अहम दस्तावेज आदि

जब्त किए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।