न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
रायपुर : न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश…

रायपुर : न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 4 सितंबर को 2026 को सेवानिवृत्त हो गए थे। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय नया कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया है। हालांकि न्यायाधीश संजय अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया चुका है। राष्ट्रपति के आदेश पर फिलहाल के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में ही वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे। उनका जन्म 15 जुलाई 1965 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में हुआ था। उनका परिवार रतनपुर का निवासी है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रतनपुर से ही पूरी की थी।उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बी.एससी. और एलएल.बी. की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एलएल.एम. की पढ़ाई पूरी की। जज बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। उन्हें सितंबर 2013 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे तब से यहीं अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
