न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
कोलकाता : केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है। न्याय मंत्रालय द्वारा…

कोलकाता : केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है।
न्याय मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पॉल को नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य न्यायाधीश के दायित्व संभालने के लिए अधिकृत किया है।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में न्यायमूर्ति सौमेन सेन को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवगणनम के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति शिवगणनम ने दो से अधिक वर्षों का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायमूर्ति सेन को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की थी, जिसे अब केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
