द इंडियन व्यू

नोएडा : कोविड संक्रमण के मरीज हुए 10, स्वास्थ्य विभाग ने कहा डरने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें

नोएडा। जिले में कोविड संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि छह महिलाओं समेत नौ और लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी मामले निजी लैब में कराई गई जांचों के…

Ragwendra P Singh
May 27, 2025
2 min read
नोएडा : कोविड संक्रमण के मरीज हुए 10, स्वास्थ्य विभाग ने कहा डरने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें

नोएडा। जिले में कोविड संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि छह महिलाओं समेत नौ और लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी मामले निजी लैब में कराई गई जांचों के बाद सामने आए हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 10 हो गई है। सभी मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्र करने में जुटी हैं।

इनमें से अधिकांश मरीज बिसरख ब्लॉक की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार के कोविड से ज्यादा खतरा लोगों को नहीं है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, ना कि डरने की। अभी तक के मिले सभी मरीजों का इलाज उनके घर में ही आइसोलेशन में हो रहा है। सभी में सर्दी, जुकाम और खांसी संबंधित शिकायत देखने को मिली हैं। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण भी यह संभव है, लेकिन इसमें कोविड के कुछ लक्षण का आना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र जांच किट विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। पहली कोविड मरीज के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना निजी लैब से मांगा गया है और उसे नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। कोविड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8766367005 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इलाज और जांच की सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…