नोएडा के देवांश भटनागर बने चैंपियन, लखनऊ के सुमित उपविजेता
लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में रोमांचक फाइनल में प्रतिद्वंद्वी लखनऊ के सुमित वैश्य के खिलाफ संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से विजेता ट्रॉफी जीत ली। उत्तर प्रदेश राज्य…

लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में रोमांचक फाइनल में प्रतिद्वंद्वी लखनऊ के सुमित वैश्य के खिलाफ संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से विजेता ट्रॉफी जीत ली।

उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025
उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए फाइनल में देवांश भटनागर ने कुल 358 पिनफॉल अर्जित किए जबकि 29 पिनफॉल से पिछड़े उनके प्रतिद्वंद्वी सुमित वैश्य 329 पिनफॉल के साथ उपविजेता रहे।
पहले गेम में सुमित (171) ने देवांश (161) को केवल 10 पिन से हराया। हालांकि दूसरे गेम में देवांश ने बेहतर रणनीति अपनाई और तीन लगातार स्ट्राइक से जीत सुनिश्चित की। दूसरे गेम में देवांश् ने 197 जबकि सुमित ने 158 पिनफॉल अर्जित किए। इस टूर्नामेंट में कानपुर के पदम वर्धन तीसरे व लखनऊ के प्रियांशु यादव चौथे स्थान पर रहे।
विशेष पुरस्कारों में मैक्सिमम 200 में देवांश भटनागर ने और पदम वर्धन ने बराबरी की। दोनों ने आज खेले गए मुकाबलों में चार बार 200 से ऊपर का स्कोर किया। एकल खेल में उच्चतम स्कोर में देवांश भटनागर और सुमित वैश्य के बीच टाई रहा, दोनों ने एक ही गेम में 223 का उच्चतम स्कोर किया।
वहीं आज खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ के सुमित वैश्य (395 पिनफॉल) ने कानपुर के पदम वर्धन (329) को 66 पिन के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफइनल में देवांश भटनागर (332 पिनफॉल) ने लखनऊ के प्रियांशु यादव (305 पिनफॉल) को 27 पिन के अंतर से शिकस्त दी।
इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में देवांश भटनागर (362 पिनफॉल) ने आनंद (356 पिनफॉल) को, कानपुर के पदम वर्धन (361 पिनफॉल) ने लखनऊ के विक्की वर्मा (255 पिनफॉल) को, लखनऊ के सुमित वैश्य (394 पिनफॉल) ने कानपुर के शुभम गोयनका (293 पिनफॉल) को और लखनऊ के प्रियांशु यादव (345 पिनफॉल) ने कानपुर के संदीप मारवाह (303 पिनफॉल) को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
