नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेगी कोनेरू हम्पी
मौजूदा विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी मई में नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेगी। वर्तमान में महिलाओं के क्लासिकल शतरंज में विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी हम्पी का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित…

मौजूदा विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी मई में नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेगी। वर्तमान में महिलाओं के क्लासिकल शतरंज में विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी हम्पी का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना है।

हम्पी 2002 में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। दो बार 2019 और 2024 में विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली हम्पी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वापसी करने को लेकर उत्साहित हैं।
हम्पी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलना सम्मान की बात है।’’ नॉर्वे शतरंज के संस्थापक और टूर्नामेंट निदेशक केजेल मैडलैंड ने कहा, ‘‘हम्पी की उपलब्धियां काफी कुछ बयां करती हैं और हम नॉर्वे शतरंज महिला 2025 में उनकी वापसी का स्वागत करते हुए खुश हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
