नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
ओस्लो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नॉर्वे के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा विभिन्न…

ओस्लो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नॉर्वे के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के लोगों को भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं और देश की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और जन-केंद्रित शासन व्यवस्था जैसे साझा मूल्यों पर आधारित मित्रता लगातार मजबूत हो रही है।
बैठक में दोनों पक्षों ने नई प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर भी चर्चा की।
राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी किया। प्रधानमंत्री ने उनके द्वारा दी गई गर्मजोशीपूर्ण मेहमाननवाजी के लिए आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
