नीतीश कुमार और अमित शाह की बंद कमरे में मुलाकात, बिहार चुनाव में राजग सीट बंटवारे पर मंथन
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बात की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का…

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बात की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात में जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेता, जैसे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे।
पटना में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद गृहमंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन पहुंच गए हैं। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री (विजय सिन्हा-सम्राट चौधरी) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद हैं। कुछ ही देर में वे शाहाबाद प्रक्षेत्र और मगध के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी जोर-शोर से चर्चा चल रही है। कई सीटों पर सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि जीतन राम मांझी 15-20 सीटों की मांग कर रहे हैं, वहीं चिराग पासवान जदयू की मजबूत सीटों पर दावा ठोक रहे हैं, जिससे पेंच फंस गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया दौरे के बाद अमित शाह का यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
