द इंडियन व्यू

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेगा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेगा। 13 अप्रैल को विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला…

Ragwendra P Singh
April 10, 2026
2 min read
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेगा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेगा। 13 अप्रैल को विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित कई महिला मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। इसके लिए मंत्रालय ने खास तैयारियां की हैं।

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करता है, जिसे 2029 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कदम महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

 

सितंबर 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित अधिनियम को अब 2011 के डेटा के आधार पर लागू करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इसके लिए सरकार ने बजट सत्र को तीन दिन बढ़ाया है। 16 से 18 अप्रैल तक संसद में इस अधिनियम में संशोधन पर चर्चा की जाएगी और उसे पारित किया जाएगा। अधिनियम के संशोधन पारित होने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित हो जाएगा। इस अधिनियम का मकसद राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…